Our Sponser

बाबा साहब अम्बेडकर के जन्मस्थल का दौरा आज करेंगे : राहुल गांधी



इंदौर : राहुल गांधी आज संविधान निर्माता डॉ. बी आर अम्बेडकर की नजदीकी कस्बे महू स्थित जन्मस्थली पहुंचेंगे. वह अम्बेडकर की वर्ष 2016 में पडने वाली 125वीं जयंती के मद्देनजर कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रमों के सिलसिले की शुरुआत करेंगे.
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि राहुल मंगलवार को महू में अम्बेडकर के स्मारक पहुंचकर संविधान निर्माता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद  वह अम्बेडकर की विचारधारा और विरासत के विषय पर आयोजित सेमिनार में दलित और आदिवासी बुद्धिजीवियों से चर्चा करेंगे.
 कांग्रेस ने आंतरिक कारणों से इस सेमिनार में मीडिया कर्मियों को प्रवेश की इजाजत नहीं देने का निर्णय किया है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अम्बेडकर की वर्ष 2016 में पडने वाली 125 वीं जयंती के मद्देनजर तय किया है कि वह अगले एक साल तक देश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिये संविधान निर्माता को याद करेगी.


बिहार पुलिस करेगी दिल्ली का करप्शन खत्म



नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐेंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) के लिए बिहार की पुलिस ऑफिसर को लिया जायेगा. एसीबी में अबतक सिर्फ दिल्ली पुलिस के अधिकारी थे लेकिन अब बिहार पुलिस भी कदम से कदम मिलाकर दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करेगी.   बिहार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 6 अफसरों को एसीबी में जगह मिली है जिनमें एक डीएसपी और पांच इंस्पेक्टर शामिल है. इनमें से अबतक तीन लोगों ने ऑफिस ज्वाइन कर लिया है. हालांकि ज्वाइन किये गये ऑफिसर कौन सा काम करेंगे यह तय नहीं किया गया है. 
 पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में कई मुद्दों पर बातचीत हुई केजरीवाल ने इसी मुलाकात में पुलिस ऑफिसर की जरूरत का जिक्र किया और 6 अधिकारियों को एसीबी में जगह मिली.  सूत्रों की मानें तो अगर एसीबी को और अधिकारियों की जरूरत हुई तो बिहार से और अधिकारियों को नियुक्त किया जा सकता है.  इस नियुक्ति पर सवाल  खड़े हो रहे हैं केजरीवाल ने बिहार पुलिस की मदद एसीबी में उस वक्त ली जब केंद्र और राज्य के बीच खींचतान चल रहा है. पिछले हफ्ते ही गृह मंत्रालय की तरफ से आई नोटिफिकेशन में एसीबी के अधिकार के दायरे सीमित कर दिया गया था. हालांकि जो लोग इस नियुक्ति पर सवाल खड़े कर रहे हैं उसका जवाब देते हुए दिल्ली सरकार ने कहा, सरकार के फैसले से ऐसा किया जा सकता है. केंद्र और राज्य के बीच बढ़ते खींचतान का असर इस फैसले पर हो सकता है. 

बेटी का महेंद्र सिंह धौनी ने बनवाया पासपोर्ट



रांची : सोमवार को महेंद्र सिंह धौनी ने बेटी जीवा का पासपोर्ट बनवाया. पासपोर्ट बनवाने के लिए धौनी अपनी पत्नी के साथ रातू रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सनातन के कार्यालय में गये. इस दौरान उन्होंने अपना और अपनी पत्नी साक्षी के पासपोर्ट के नवीनीकरण का आवेदन भी जमा किया.पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि साक्षी के पासपोर्ट में महेंद्र सिंह धौनी का नाम अंकित नहीं था. साक्षी का पासपोर्ट भी निर्गत कर दिया गया. धौनी करीब डेढ़ घंटे तक पासपोर्ट कार्यालय में रुके. इस दौरान पासपोर्ट कार्यालय के कर्मियों ने धौनी के साथ फोटो खिंचवायी.

आरबीआई ब्याज दर में कर सकता है कटौती



नयी दिल्ली: मुद्रास्फीति और बेहतर वित्तीय आंकड़ों को देखते हुए रिजर्व बैंक मंगलवार को होनेवाली मौद्रिक नीति समीक्षा में आर्थिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख नीतिगत दर में कटौती कर सकता है. थोक मुद्रास्फीति अप्रैल में शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे रही. थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति छह माह से शून्य से नीचे है तथा खुदरा बाजार में भी कीमतों में नरमी का रुख है. उद्योग जगत और बैंकों उम्मीद है कि सरकार ने मार्च में समाप्त पिछले वित्त वर्ष के में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के चार प्रतिशत तक सीमित रखा. इससे नीतिगत ब्याज दर में कमी की गुंजाइश बनी है. रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के नेतृत्व में रिजर्व बैंक इस जनवरी और मार्च 2015 में  नीतिगत ब्याज दर रेपो में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है. सात अप्रैल को चालू वित्त वर्ष की पहली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने रेपो में  बदलाव नहीं किया. भारतीय बैंक संघ (आइबीए) के चेयरमैन टीएम भसीन ने कहा कि थोक मुद्रास्फीति लगातार शून्य से नीचे बनी हुई है ऐसे में नीतिगत दर पर गौर कर इसमें सुधार की संभावना बनी है. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीइओ पी श्रीनिवास ने भी कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति इस समय बेहतर स्थिति में है. बैंक ने बयान में कहा कि इस योजना के तहत ‘उनका घर’ के तहत रिण लेने वाली महिलाओं को कार के लिए 10 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर पर रिण दिया जाएगा.वहीं इस योजना के बाहर की महिलाओं को 10.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर ही कार के लिए रिण दिया जाएगा.इस साल अप्रैल में एसबीआई ने नई महिला ग्राहकों के लिए ‘उनका घर’ योजना के तहत आवास रिण पर ब्याज दर 10.10 प्रतिशत से घटाकर 9.85 प्रतिशत कर दी थी. इस बीच, बैंक ने एमकैश भी शुरु किया है. इसके तहत ग्राहक किसी भी व्यक्ति को उसका बैंक खाते के ब्योरे के बिना धन का स्थानांतरण कर सकते हैं. इसमें धन पाने वाला व्यक्ति एसबीआई के साथ बैंकिंग लेनदेन करता हो यह जरुरी नहीं है.