Our Sponser

देश में विदेशी मुद्रा भंडार 352 अरब डॉलर के करीब

02:33 Unknown 0 Comments

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। तीसरे हफ्ते यानी 01 मई को समाप्त हफ्ते में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 351.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 24 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में यह 1.4 अरब डॉलर बढ़कर 344.61 अरब था ।
रिजर्व बैंक ने आज बताया कि पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 6.89 अरब डॉलर की बढ़त रही और यह 327.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 24 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में यह 1.4 अरब डॉलर बढ़कर 320.26 अरब डॉलर पर रहा था। स्वर्ण भंडार भी 29.77 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। विशेष आहरण अधिकार 5.76 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.06 अरब डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि 1.87 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।




सौजन्य: भास्कर 

0 comments: